आज से आई लव यमुना कैंपेन शुरू, गोपाल राय

आज से आई लव यमुना कैंपेन शुरू, गोपाल राय

दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस बात को सुनिश्चित करने के लिए बीते दिनों दिल्ली सरकार के मंत्री ने भी यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया था. अब दिल्ली सरकार द्वारा यमुना नदी के लिए एक नई पहल की शुरुआत आज से हो गई है. आज से दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका प्रमुख उद्देश्य यमुना और उसके तटवर्ती क्षेत्रों को जल्द से जल्द स्वच्छ बनाना है और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट से आज आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की जा रही है, जिसका प्रमुख उद्देश्य दिल्ली के लोगों को यमुना नदी से सीधा जोड़ना और यमुना नदी की स्वच्छता और साफ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को तेज़ करना है. इस कैंपेन में दिल्ली के इको क्लब पर्यावरण विभाग और वन विभाग की सहभागिता होगी ।