केजरीवाल बोले- दिल्ली में कानून-व्यवस्था LG की जिम्मेदारी, BJP ने बताया लव जिहाद का मामला

केजरीवाल बोले- दिल्ली में कानून-व्यवस्था LG की जिम्मेदारी, BJP ने बताया लव जिहाद का मामला


बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद इस वारदात को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए उनसे कुछ करने को कहा है क्योंकि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं की है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी एलजी पर निशना साधा और कहा कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन वह सिर्फ केजरीवाल के काम में अड़ंगा डालने का काम करते हैं।

एलजी अगर अपना काम नहीं कर रहे हैं तो क्या जवाबदेही है। दिल्ली की कानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गई है। खुले आम हत्या हो रही हैं। एलजी कानून व्यवस्था के नाम पर फेल हो गए हैं।

किशोरी की निर्मम हत्या पर भाजपा नेताओं ने आप व दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की वजह से आप नेता इसे सामान्य हत्या बताने की कोशिश कर रहे हैं।