खटकड़ टोल पर किसानों की महापंचायत आज, पुलिस अलर्ट

खटकड़ टोल पर किसानों की महापंचायत आज, पुलिस अलर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा का रेलवे ट्रैक पर धरना जारी है। वहीं आज जींद के खटकड़ टोल पर किसानों की महापंचायत है। किसान नेताओं ने कहा कि सोमवार को होने वाली महापंचायत में बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके चलते हरियाणा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।माना जा रहा है कि किसान नेता चुनाव से पहले हरियाणा को आंदोलन का केंद्र बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी कारण से ही महापंचायत के लिए जींद का खटकड़ टोल प्लाजा चुना गया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार किसी भी गलतफहमी में न रहे। हमारी महिलाएं इस लड़ाई में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। अब जब फसल की कटाई का समय है, जहां किसान अपने-अपने खेतों में कटाई के लिए गए हैं, वहीं महिलाओं का आकर मोर्चा संभालना इस बात का प्रतीत है कि संघर्ष जितना मर्जी लंबे समय तक चले, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।