नफे सिंह राठी ने 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

नफे सिंह राठी ने 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की मौत के बाद हरियाणा में दहशत फैल गई है. खुद नफे सिंह राठी ने भी ये सोचा नहीं होगी की उनके साथ ऐसा कुछ होगा. बता दें कि नफे सिंह राठी ने 3 दिन पहले यानी 22 फरवरी को ही अपना 66वां जन्मदिन मनाया था. वो इसी साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़ने वाले थे. जिसको लेकर उन्हें पार्टी के नेताओं ने शुभकामनाएं भी दी थी.

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफ़े सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने रोते हुए कहा कि पिछले 6- 7 महीने से हमले का इनपुट आ रहा था. सुरक्षा की मांग करने के बावजूद सुरक्षा नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर भी सुरक्षा देने की मांग की थी. वहीं परिजनों का कहना है कि वो नामजद FIR दर्ज करवाएंगे। जितेंद्र राठी ने कहा कि आज बहादुरगढ़ ने अपना रखवाला खोया है. हमारी राजनीतिक मजबूती लोगों को रास नहीं आई। साथ ही जितेंद्र राठी ने राजनीतिक रंजिश रखने वालों पर शक जताया है.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे नफे सिंह राठी

नफे सिंह राठी करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट के मुताबिक 2019 में विधानसभा चुनाव के वक्त उनके पास साढ़े 18 करोड़ की प्रॉपर्टी थी। हालांकि वे करीब 7 करोड़ के कर्जाई भी थे। इससे पहले 2014 में उनकी संपत्ति करीब सवा 10 करोड़ और कर्जा पौने 7 करोड़ था।