SWIGGY से खाना ऑर्डर करना अब होगा महंगा, APP ने बढ़ाई फीस

SWIGGY से खाना ऑर्डर करना अब होगा महंगा, APP ने बढ़ाई फीस

घर बैठे खाना ऑर्डर करना अब आपको महंगा पड़ सकता है। आपको बता दें कि दिग्गज फ़ूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने एक बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि भारतीय फ़ूड डिलीवरी एग्रीगेटर Swiggy ने कुछ क्षेत्रों में ऑर्डर की बढ़ती माँग को देखते हुए 15 अगस्त को अपना प्लेटफ़ॉर्म शुल्क ₹12 से बढ़ाकर ₹14 कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफ़ॉर्म शुल्क एक ऐसा शुल्क है जो SWIGGY, ZOMATO या UBER जैसी कंपनियाँ अपने प्लेटफ़ॉर्म के रखरखाव और संचालन की लागत को कवर करने के लिए प्रत्येक लेनदेन पर जोड़ती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति फ़ूड डिलीवरी ऑर्डर 14 रुपये के प्लेटफ़ॉर्म शुल्क में वस्तु एवं सेवा कर (GST) शामिल है। इसकी तुलना में, ZOMATO GST को छोड़कर 10 रुपये का प्लेटफ़ॉर्म शुल्क लेता है।

Swiggy ने पहले अप्रैल 2023 में इस शुल्क को 2 रुपये से शुरू किया था, और यूनिट-स्तरीय लाभप्रदता को मज़बूत करने की अपनी रणनीति के तहत इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 12 रुपये (GST से पहले) कर दिया है। ज़ोमैटो ने भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाया, हालांकि इसका सबसे हालिया शुल्क संशोधन अक्टूबर 2024 में हुआ था।