उत्तराखंड: बढ़ते कोरोना के बीच आज इतने लोग ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड: बढ़ते कोरोना के बीच आज इतने लोग ठीक होकर हुए डिस्चार्ज
Demo Pic

देहरादून: उत्तराखंड मैं कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 5493 लोग कोरोनावायरस के नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 107 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है।जिलों की बात करें तो आज भी सबसे ज्यादा मामले देहरादून से आए हैं। बीते 24 घंटे में देहरादून में 2266 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले से 163 बागेश्वर से 146, चमोली से 116, चंपावत से 128, हरिद्वार से 578, नैनीताल से 810, पौड़ी गढ़वाल से 330, पिथौरागढ़ से 135, रुद्रप्रयाग से 59, टिहरी गढ़वाल से 153, ऊधम सिंह नगर से 503 और उत्तरकाशी जिले से 106 मामले सामने आए हैं। आज 3644 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 014 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 28 हजार 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार 4215 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भी 3129 मरीजों को भी ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था।