अयोध्या में अबकी दिवाली जलेंगे रिकॉर्ड 28 लाख दीये, 45 लाख बाती, 90 हजार लीटर सरसों का तेल और 55 घाटों पर मनेगा दीपोत्सव
राम नगरी अयोध्या में दिवाली के मौके पर मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दीपोत्सव पर रिकॉर्ड 28 लाख दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या के 55 घाटों पर ये दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए 45 लाख बाती और 90 हजार लीटर सरसों का तेल लगेगा। दीपोत्सव के दौरान 30 हजार वॉलंटियर भी तैनात रहेंगे।
100 दीपक जलाने के लिए एक वॉलंटियर की तैनाती की गई है। इस काम में 40 एनजीओ का भी सहयोग लिया गया है।
आपको बता दें कि इस बार भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 28 लाख दीये एक साथ जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।
आपको बता दें कि सभी को क्यूआर कोड वाला कार्ड दिया जाएगा। वहीं घाट पर सामान पहुंचाने का काम भी शुरू हो चुका है। अब तक घाटों पर 23 लाख दीये पहुंच चुके हैं। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए जिन दीयों का इस्तेमाल होगा वो दीये 30 एमएल के होंगे। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 28 लाख दीपक जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल रिकॉर्ड 22 लाख 23 हजार दीये जलाए जाने का विश्व रिकॉर्ड है जिसे अबकी बार तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी सरकार आने के बाद ये 8वां दीपोत्सव है। 2017 से हर साल दीपावली पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। और हर साल पिछले साल के मुकाबले नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है।