पंजाब और चंडीगढ़ में लू का येलो अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के करीब
मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल के लिए येलो हीटवेव अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने यह अलर्ट 10 अप्रैल तक के लिए जारी किया है।
इस बीच अगर तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगर देखा जाए तो तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के सभी जिलों और शहरों में तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अप्रैल में अब तक 100 फीसदी कम बारिश हुई है।
अप्रैल माह में सामान्यतः 0.4 मिमी वर्षा होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालाँकि, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।