भीषण ठंड के बीच दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

भीषण ठंड के बीच दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड ला रखी है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण पूरे मैदानी क्षेत्रों में खूब ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सभी राज्य ठंड के कारण परेशान हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दूसरा सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस पूरे हफ्ते अभी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का मानना है कि एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और लद्दाख की पहाड़ियों की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है और यह बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों में फिर से ठंड को बढ़ा देगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। पंजाब में कोहरे के कारण आवागमन काफी प्रभावित हुआ है।

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मंगलवार का दिन कानपुर का सबसे ठंडा दिन रहा।