सीएम धामी ने वीरता पुरस्कारों पर लिया ये बड़ा फैसला

सीएम धामी ने वीरता पुरस्कारों पर लिया ये बड़ा फैसला

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने मुल्क की हिफाजत करते वक्त सर्वोच्च शौर्य का प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों के लिए सम्मान राशि में पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी। इसके साथ ही राज्य के 63 हजार करोड़ के वार्षिक बजट को मंजूरी दी है।
शुक्रवार शाम को सीएम पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से प्रस्तावित राशि को संशोधित करते हुए कैबिनेट ने राशि में अतिरिक्त इजाफा किया। यह वृद्धि फिलहाल एकमुश्त दी जाने वाली सम्मान राशि में की गई है। सालाना दी जानी वाली राशि को फिलहाल यथावत रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया गया है। परमवीर चक्र पाने वाले बहादुर सैनिक को वर्तमान में 30 लाख रुपये दिए जाते हैं। लेकिन अब से परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक को 50 लाख रुपये मिलेंगे।

पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी
मेडल            वर्तमान    संशोधित
परमवीर चक्र 30 लाख     50 लाख
अशोक चक्र 30लाख       50लाख
महावीर चक्र 20लाख      35लाख
कीर्ति चक्र 20लाख         35लाख
शौर्य चक्र 15लाख           35लाख
वीर चक्र 15लाख             35लाख
मेंन इन डिस्पैच 03लाख    15लाख

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
-सीधी भर्ती के कांस्टेबल एवं अब नया पदमान एएसआई (एम) को उनकी नियुक्ति तिथि से एसीपी देने की मंजूरी
-कोविड के दौरान तैनात कर्मियों के समायोजन को सब कमेटी गठित
-पिछली सरकार के कैबिनेट सब कमेटियों के पुनर्गठन को सीएम अधिकृत
-लालकुआं क्षेत्र के पट्टेधारकों के लिए विनियमितीकरण को एक साल की अवधि बढ़ाई
-उत्तराखंड एकल खिड़की सुगमता और अनुज्ञापन विधेयक पुन: सदन में रखने को मंजूरी
-उत्तराखंड जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम संशोधन विधेयक लाने को हरी झंडी
-छह हजार होमगार्डों को 2017 से महंगाई भत्ता देने को मंजूरी