बिग ब्रेकिंग :सीएम तीरथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, देखें किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

बिग ब्रेकिंग :सीएम तीरथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, देखें किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला
बिग ब्रेकिंग :सीएम तीरथ ने मंत्रियों को बांटे विभाग, देखें किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

देहरादून:सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। सीएम ने वित्त, लोक निर्माण, आबकारी, राजस्व,सामान्य प्रशासन, सूचना, चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। सतपाल महाराज को लगभग सभी पुराने विभाग दिए गए हैं। बंशीधर भगत को विधाई व संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें सूचना के अलावा खाद्य, नागरिक आपूति और शहरी विकास और आवास विभाग भी दिए गए हैं।

सतपाल महाराज- पर्यटन, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मार्थ, लघु सिंचाई।

बंसीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य , खाद्य, नागरिक आपूति और शहरी विकास और आवास विभाग।

सुबोध उनियाल- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान मंत्रालय 

अरविन्द पांडे- बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, खेल, युवा, पंचायती राज

बिशन सिंह चुफाल- पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना

हरक सिंह रावत- वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम कौशल विकास, आयुष

यशपाल आर्या- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन 

गणेश जोशी- औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण, MSME, खादी, ग्रामोद्योग

राज्य मंत्री

धन सिंह रावत- सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा मंत्रालय

स्वामी यतीश्वारनंद- भाषा एवं पुर्नगठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग 

रेखा आर्या- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन