बड़ी खबर: सीएम त्रिवेन्द्र ने बांटे दायित्व, पढ़ें किसे क्या मिला

बड़ी खबर: सीएम त्रिवेन्द्र ने बांटे दायित्व, पढ़ें किसे क्या मिला
Demo Pic

देहरादून: मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विभिन्न बोर्ड और आयोगों में पदाधिकारियों को दायित्व सौपें हैं। इन नेताओं को सौंपे गए दायित्व-
कैबिनेट मंत्री स्तर
शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक बागेश्वर को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति 
विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग 
राज्य मंत्री स्तर
अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड
संजय सहगल, हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद्
राजपाल सिंह रावत देहरादून को उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद
गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, 
जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड
तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद
संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग
सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। 
 इसके अतिरिक्त ले0ज0 (से.नि.) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार, मुख्यमंत्री, सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।
सभी दायित्वधारियों को सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमो व जनहित में किये गये कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने की भी अपेक्षा की है।