पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा नहीं रहे

पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा नहीं रहे
पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पु्नेठा नहीं रहे

लोहाघाट: अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी के विथायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का बुधवार रात लोहाघाट स्थित घर पर निधन हो गया,पुनेठा 70 वर्ष के थे। स्व पुनेठा लंबे समय से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया था, स्वास्थ्य बिगड़ने पर मुबंई भेजा गया था। कुछ दिन पहले वह अपने घर लोहाघाट लौट आए थे । कल रात उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन पर पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। 1990 में वे पिथौरागढ़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह अविभाजित उत्तर प्रदेश की विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद वह 1996 में भी विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य गठित होने के बाद वह​ हिल्ट्रान के अध्यक्ष बने। हालांकि 2002 और 2007 में वह लोहाघाट सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन जीत हासिन नहीं हुई। एक सितंबर को उनके पुराने साथी व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें उपचार के लिए उन्हें मुंबई बुलवाया था। उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए हेलीकाप्टर से पुनेठा को पहले देहरादून ले जाया गया। उसके बाद मुंबई भेजा गया। बताया जा रहा है स्वास्थ्य में सुधार न होने पर करीब एक सप्ताह पहले वह मुंबई से लौट आए थे।