उत्तराखंड: घायल महिला के लिए फरिश्ते बने ITBP जवान, 40 किमी लेकर आए पैदल

उत्तराखंड: घायल महिला के लिए फरिश्ते बने ITBP जवान, 40 किमी लेकर आए पैदल
घायल महिला के लिए फरिश्ते बने आईटीबीपी जवान, 40 किमी लेकर आए पैदल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण स्थिति असामान्य हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर किसी की तबीयत खराब हो जाने की स्थिति में उसके इलाज के लिए अस्पताल तक जाने में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। दूरदराज के गांवों में स्थिति ज्यादा खराब है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कठिन रास्तों को पार करते हुए आईटीबीपी के जवान एक घायल महिला को इलाज के लिए ले जा रहे हैं। यहां एक महिला घायल हो गई थी, जिसके इलाज के लिए आईटीबीपी के जवानों ने मुनस्यारी तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया। रास्ते में पहाड़, उफनाई नदी और नाले के अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्र भी पड़े।आईटीबीपी जवानों की टीम ने महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 40 किलो मीटर का सफर 15 घंटे में पैदल चलकर पूरा किया। कठिनाइयों को पार करते हुए जवान महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।