पिथौरागढ़ : नदी में डूब कर मारे गए पांचों किशोरों की शिनाख्त

पिथौरागढ़ : नदी में डूब कर मारे गए पांचों किशोरों की शिनाख्त
पिथौरागढ़ : नदी में डूब कर मारे गए पांचों किशोरों की शिनाख्त

पिथौरागढ़: सेराघाट में सरयू नदी में डूबे पांचों किशोरों की शिनाख्त हो गई है। राजस्व विभाग की टीम मामले में आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पहुंच चुके है। मृतकों की पहचान कूना गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमार, 16 वर्षीय राजेश कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और 17 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कुल 8 युवक व किशोर नदी में नहाने गए थे। जिसमें 3 युवक सुरक्षित है। जबकि 5 किशोरो की मौत हुई है। नदी में डूबे पांचों किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि सभी 8 युवक व किशोर अपनी बहन के ससुराल आए हुए थे। आज वह घर वापसी से पहले नहाने के लिए नदी गए। लेकिन नदी की गहराई भांप नहीं सके और 5 किशोर काल का शिकार हो गए। किशोरों के नदी में डूबने की सूचना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंचे। विधायक मीना गंगोला भी घटनास्थल पहुंची। सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।