शर्मनाक: कुमायूं में जीआईसी के प्रधानाचार्य पर लगा नाबालिग के साथ दुराचार की कोशिस का आरोप

शर्मनाक: कुमायूं में जीआईसी के प्रधानाचार्य पर लगा नाबालिग के साथ दुराचार की कोशिस का आरोप
Demo Pic

पिथौरागढ़: पहाड़ में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तात-तार करने का मामला सामने आया है। पिथौरागढ़ जिले के सूदूर मुन्श्यारी में जीआईसी बिर्थी के प्रधानाचार्य पर  10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को कमरे में बुलाकर दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार तीन दिन पहले उसी स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को प्रधानाचार्य ने कमरे में बुलाया और गुरु-शिष्य के रिश्ते को भुलाकर उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोप है कि प्रधानाचार्य लालूराम ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। 
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नाचनी थाना पहुंचकर तहरीर दी। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आरोपी के खिलाफ धारा 373, 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं आरोपी प्रधानाचार्य ने इसे फंसाने की कोशिश बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी हुए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड: अब दोपहर को इतने बजे बंद हो जाएंगे बाजार, आज से लागू होंगे नए नियम

दिल्ली हाई कोर्ट की केन्द्र को कड़ी फटकार, उधार लो या चोरी करो पर ऑक्सीजन लाओ