उत्तराखंड: अब दोपहर को इतने बजे बंद हो जाएंगे बाजार, आज से लागू होंगे नए नियम

उत्तराखंड: अब दोपहर को इतने बजे बंद हो जाएंगे बाजार, आज से लागू होंगे नए नियम
उत्तराखंड: अब दोपहर को इतने बजे बंद हो जाएंगे बाजार, आज से लागू होंगे नए नियम

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की कोरोना की नई गाईडलाइन के मुताबिक अब प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बाजार आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रोज दोपहर दो बजे बाद बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही रात कर्फ्यू भी शाम सात बजे से ही लागू हो जाएगा जो सुबह 5 बजे तक रहेगा। ये आदेश आज बुधवार से ही लागू होंगे।  कोरोना संक्रमण के हालात उत्तराखंड में भी दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रहे हैं, सामान्य जन जीवन पर सरकार की सख्ती भी बढ़ती जा रही है।रविवार को पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान बाहर से आने जाने वाले यात्री, शादी समारोह वालों को पूर्व निर्धारित शर्त के अनुसार आने जाने की छूट रहेगी। इसी तरह दूसरे राज्यों के नागरिकों (पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों) को अब उत्तराखंड में प्रवेश के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पूर्व पंजीकरण करवाना होगा।
साथ ही 72 घंटे के भीतर की आरटी पीसीआर नैगेटिव रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे राज्य के नागरिकों को भी इसी प्रकार पंजीकरण करवाना होगा, हालांकि उनके लिए कोविड जांच की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, पर उन्हें अपने घर पर ही क्वारंटीन होना पड़ेगा। इधर, सरकार ने जिला स्तरीय कार्मिकों के अवकाश सीधे निदेशालय स्तर से मंजूर किए जाने पर रोक लगाते हुए, इसके लिए जिलाधिकारी को अधिकृत कर दिया है। उक्त सभी आदेश आज यानि बुधवार 21 अप्रैल से ही लागू होंगे।