जौलीग्रांट से जल्द मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी 

जौलीग्रांट से जल्द मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी 
जौलीग्रांट से जल्द मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी 

ऋ षिकेश। अनलॉक के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हवाई सेवाएं बढऩे लगी हैं। अगले सप्ताह सोमवार को एक, मंगलवार को दो और बुधवार को एक हवाई सेवा बढ़ेगी। यहां से मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सेवाएं शुरू होंगी। कोरोना संक्रमण के फैलते खतरे को लेकर देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद देश में हवाई सेवाएं, ट्रेन सेवाएं सहित अन्य सेवाएं ठप हो गई थीं। लेकिन अब अनलॉक की गाइडलाइन के बाद धीरे-धीरे सेवाएं सुचारु हो रही हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भी इन दिनों मात्र छह से सात फ्लाइटें ही सेवाएं दे रही हैं। लेकिन अब सोमवार से एयरपोर्ट प्रशासन यहां चार अन्य फ्लाइटें भी शुरू कर रहा है। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि अगले सप्ताह से अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सेवाएं शुरू होंगी।

बताया कि सोमवार से इंडिगो की फ्लाइट मुंबई-देहरादून-मुंबई के लिए सेवा देगी। यह प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 9:50 पर आएगी और 10:30 पर जाएगी। प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार,शनिवार और रविवार को यही फ्लाइट सुबह 6:10 पर आएगी और 6:50 बजे जाएगी। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट अहमदाबाद- देहरादून-अहमदाबाद मंगलवार से 11:30 बजे आएगी और 12 बजे जाएगी। यह फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। तीसरी इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता-देहरादून-कोलकाता के लिए चलेगी। यह प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2 बजे आएगी और 3 बजे जाएगी। चौथी फ्लाइट स्पाइस जेट की है। यह बुधवार से चलेगी। यह फ्लाइट प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हैदराबाद-देहरादून-हैदराबाद के लिए चलेगी। यह दोपहर 12.25 बजे आएगी और 13.05 बजे जाएगी।