उत्तराखंड: सल्ट में मतगणना जारी ,भाजपा की लीड बरकरार

उत्तराखंड: सल्ट  में मतगणना जारी ,भाजपा की लीड बरकरार

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। 6 राउंड की वोटिंग अभी हो चुकी है पांचवे चरण तक जहां भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 1750 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे चल रहे थे। लेकिन सल्ट उपचुनाव की पांचवें चरण की मतगणना के बाद दो मशीनों में अलग-अलग रीडिंग पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बहरहाल छठवें चरण में भाजपा प्रत्याशी 2467 मतों से आगे हैं। 
छठवें चरण में भाजपा 2467 मतों से आगे। 
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना       -10777
-  गंगा पंचोली       -8310
- जगदीश चंद्र      -286
- नंदकिशोर        -146
- पान सिंह         -205
- शिव सिंह रावत   -347
- सुरेंद्र सिंह         -317
-  नोटा            -376