विधायक महेश नेगी के खिलाफ धरने में बेटी के साथ पहुंची पीड़िता, देखें वीडियो

विधायक महेश नेगी के खिलाफ धरने में बेटी के साथ पहुंची पीड़िता, देखें वीडियो
विधायक महेश नेगी (फाइल )

द्वाराहाट: भाजपा विधायक महेश नेगी दुष्कर्म प्रकरण फिर से तूल पकडने लगा है। दरअसल मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला अपराधों को लेकर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बेटी को लेकर धरना स्थल पर पहुंच गई। उसने माइक थामा और विधायक नेगी पर तमाम आरोप लगाए। उन्होंने पूछा कि विधायक महेश नेगी सच्चे हैं तो डीएनए टेस्ट क्यों नहीं कराते। गिरफ्तारी से बचने को न्यायालय से स्टे की क्या जरूरत। पीडि़ता ने साफ कहा, उसकी बच्ची को पिता का नाम व न्याय न मिला तो विधायक आवास के आगे धरने पर बैठेगी। दरअसल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की अगुआई में कांग्रेसी गुरुवार को मुख्य चौराहा पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महिला अपराध के मुद्दे पर धरना दे रहे थे। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायकों के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसी दौरान विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी पीडि़ता अपनी बच्ची के साथ भीड़ के बीच पहुंची तो सभी सन्न रह गए। 
पीडि़ता ने माइक थामा और विधायक महेश नेगी पर गुबार निकालना शुरू कर दिया। कहा कि विधायक ही उसकी बेटी का पिता है। पीडि़ता ने कहा कि जो अपनी बच्ची का नहीं हो सकता, जनसेवा क्या करेगा। आरोप लगाया कि समझौते के लिए उस पर कई बार दबाव बनाए गए। मगर उसे व बच्ची को न्याय चाहिए। देखें वीडियो

उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र कर रही कांग्रेस: महेश नेगी
अल्मोड़ा: द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का कहना है कि कांग्रेस महिला को मोहरा बना कर उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि द्वाराहाट में गत दिवस कांग्रेस के कार्यक्रम में संबंधित महिला को बुलाकर खुले मंच से भाषण दिलाना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ संगठित हो रहा गिरोह 2022 के चुनाव से पहले उनकी हत्या तक कर सकता है। कहा कि उनके खिलाफ 376 का मुकदमा है। इसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट डीएनए के आदेश देगा तो इसके लिए वह तैयार हैं। नेगी शुक्रवार को यहां शिखर होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:  गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति के ठिकानों पर सीबीआई के छापे

ये भी पढ़ें:  :हरिद्वार :नाबालिग से गैंगरेप, तीन युवक गिरफ्तार