सल्ट उपचुनाव जारी, प्रत्याशियों ने डाले वोट

सल्ट उपचुनाव  जारी, प्रत्याशियों ने डाले वोट
सल्ट उपचुनाव जारी, प्रत्याशियों ने डाले वोट

सल्ट (अल्मोड़ा): उत्तराखंड के अल्मोड़ा  सल्ट विधानसभा के उपचुनाव को मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 151 बूथों पर  49193 पुरुष व 47048 महिलाओं समेत कुल 96241 मतदाता हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का खास खयाल रखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने विधानसभा क्षेत्र के स्याल्दे स्थित डूंगरी बूथ पर मतदान किया।वहीं  कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भी स्याल्दे ब्लाक के जसपुर बूथ पर मतदान किया। दोनों ही प्रत्याशीमतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी।इस बार कुल 96, 241 मतदाता भाजपा, कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों में से विधायक चुनेंगे। पीठासीन व मतदान अधिकारी कार्मिकों के साथ ही पुलिस व सशस्त्र बल के जवानों ने 129 मतदान केंद्रों में तैनाती ले ली। संवेदनशील 24 बूथों पर विशेष नजर है।  
यह भी पढ़ें:राहत:उत्तराखंड के हर राशन कार्ड में मिलेगा अब इतना राशन

ये प्रत्याशी मैदान में
प्रत्याशी               पार्टी
महेश जीना         भाजपा
गंगा पंचोली         कांग्रेस
जगदीश चंद्र,       उपपा
शिव सिंह            सर्वजन दल
नंदकिशोर           पीपल्स पार्टी डेमोक्रेटिव
पान सिंह रावत            निर्दल
सुरेंद्र सिंह                   निर्दल