अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी लीलाधर जोशी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन

अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी लीलाधर जोशी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन
अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी लीलाधर जोशी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन

अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी लीलाधर जोशी (54) का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। स्व. जोशी की जलेबी और मिठाई की दुकान अल्मोड़ा में मशहूर है। उनके निधन पर व्यापार मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृदुभाषी और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहने वाले लीलाधर जोशी के असामयिक निधन से उनके परिचित स्तब्ध हैं। स्व. जोशी पूर्व व्यापार मंडल महासचिव औऱ भाजपा नेता दीप जोशी के बड़े भाई थे। व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और उनके परिजनों को इस दुख सहने की कामना की गई। शोक सभा में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, श्याम लाल साह, ललित कार्की, दीपक साह, दिनेश गोयल, दीप लाल साह, मोहन सिंह कनवाल, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी आदि शामिल रहे। इधर भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीप जोशी के बड़े भाई लीलाधर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजट टम्टा, विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि शामिल हैं।

उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के नए मामलों में आई कमी, जानिए आज का कोरोना बुलेटिन

देहरादून: स्मैक की तस्करी में हरियाणा की नामी मॉडल गिरफ्तार

कोविड केसों में कमी आने के बावजूद टेस्टिंग को किसी भी हाल में कम न हो: मुख्य सचिव

अल्मोड़ा: बोलेरो खाई में गिरी, छ: साल की बच्ची और वाहन चालक ने गंवाई जान