उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीएम और मंडलों के कमिश्नर बदले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीएम और मंडलों के कमिश्नर बदले
CM Yogi Aditya Nath (File Pic)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने कई जिलों के जिनमें रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात शामिल हैं के डीएम बदल दिए हैं। इसी तरह प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों के कमिश्नर भी बदले गए हैं।
नाम अधिकारी : वर्तमान तैनाती :  नई तैनाती
1. संजय गोयल : सचिव राजस्व, राहत आयुक्त व सचिव बेसिक शिक्षा : कमिश्नर प्रयागराज मंडल
2. आर. रमेश कुमार : आयुक्त प्रयागराज मंडल : कमिश्नर बरेली मंडल
3. सुरेंद्र सिंह : सचिव मुख्यमंत्री : कमिश्नर मेरठ मंडल
4. आंजनेय कुमार सिंह : डीएम रामपुर : प्रभारी कमिश्नर मुरादाबाद मंडल
5. रविंद्र कुमार मंदर : नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन : डीएम रामपुर
6. दीपा रंजन : अपर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ : डीएम बदायूं
7. शुभ्रांत शुक्ला : विशेष सचिव मुख्यमंत्री : डीएम चित्रकूट
8. आशुतोष निरंजन : डीएम बस्ती : डीएम देवरिया
9.  सौम्या अग्रवाल : प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा : डीएम बस्ती
10. जितेंद्र प्रताप सिंह : निदेशक मंडी परिषद : डीएम कानपुर देहात