बड़ी खबर:मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख बढ़ी विधायक निधि

बड़ी खबर:मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख बढ़ी विधायक निधि
बड़ी खबर:मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख बढ़ी विधायक निधि

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session) का आज दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सुबह 11 बजे से प्रश्नकाल आरंभ हुआ। इस दौरान सरकार ने विपक्ष के सवालों का सिलसिलेवा जवाब दिया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि 25-25 लाख रुपये की धनराशि की बढ़ोतरी की गई है। बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद शासन से इस बाबत आदेश जारी हो चुका है। इसके वाद नैनीताल से भाजपा विधायक संजीव आर्य के प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से मंत्री सतपाल महाराज ने ट्यूबवेल सिंचाई योजना पर जानकारी दी। वही सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रश्न पर सरकार की ओर से मंत्री सतपाल महाराज ने नदी और खालों में भू-कटाव की सुरक्षा पर सिंचाई योजना की जानकारी दी। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी। प्रीतम सिंह ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर सीएम के द्वारा की गई घोषणाओं के बाबत पर्यटन मंत्री से सवाल पूछा। सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा मुख्यमंत्री ने इस पर 32 घोषणाएं की हैं, जिसमें से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि आठ बाकी हैं।