गढ़वाल: मैक्स पर पहाड़ी से बोल्डर गिरा, हादसे में एक की मौत चार घायल

गढ़वाल: मैक्स पर पहाड़ी से  बोल्डर गिरा, हादसे में एक की मौत चार घायल
गढ़वाल: मैक्स पर पहाड़ी से बोल्डर गिरा, हादसे में एक की मौत चार घायल

नरेंद्रनगर: टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीप पर सुबह करीब 7.30 बजे हिंडोलाखाल कुंजापुरी के पास पहाड़ से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह जीप रायवाला से रुद्रप्रयाग जा रही थी। जीप में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार नीलम धर्मपत्नी विजय प्रसाद (42) और उनके पांच वर्षीय पुत्र आरव को हल्की चोट लगी। जबकि इनकी दो पुत्रियों आरुषि (11), अनुष्का (10) को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया गया।