उत्तराखंड: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह, आज सुबह अस्पाताल में ली अंतिम सांस

उत्तराखंड: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह, आज सुबह अस्पाताल में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह, आज सुबह अस्पाताल में ली अंतिम सांस

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार और देश की सहकारिता में बड़ा नाम रहे प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज सुबह 5:00 बजे के लगभग उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। प्रमोद कुमार सिंह उत्तराखंड में सहकारिता के बड़े चेहरे माने जाते थे। वर्तमान में कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी प्रमोद कुमार सिंह ही थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।