बड़ी खबर:पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित

बड़ी खबर:पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित
बड़ी खबर:पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित

देहरादून: भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्‍हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई शोसल मीडिया में वायरल हुए उस पत्र का संज्ञान लेते हुए की है, जिससमें प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नेतृत्‍व परिवर्तन का प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है। यह पत्र जोशी ने प्रधानमंत्री को भेजा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पूर्व मंत्री जोशी को सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उत्‍तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्‍हें पार्टी से बर्खास्‍त भी किया जा सकता है।