अध्यादेश की प्रति जलाएंगे अरविंद केजरीवाल

अध्यादेश की प्रति जलाएंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलााफ आम आदमी पार्टी ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केजरीवल सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार के अध्यादेश पर तुरंत रोक लगाई जाए। आप ने इसके विरोध के लिए व्यापक तैयारी भी कर ली है। 3 जुलाई को मुख्यमंत्री आरविंद केजरीवाल खुद सभी मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ मिलकर पार्टी मुख्यालय पर अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जुलाई को केजरीवाल दिल्ली के मंत्री और विधायकों के साथ पार्टी मुख्यालय पर अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे।5 जुलाई को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यादेश की प्रतियां जलाने का कार्यक्रम किया जाएगा।6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर मोहल्ले और चौराहे पर अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी।बता दें कि कई दिनों से केजरीवाल अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।

AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि केंद्र सरकार बदला लेना चाहती है।उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता ने 2013 में पहली बार अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, फिर 2015 और 2020 में फिर चुना। देश के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री के तौर पर उनका नाम है। भजपा ने तीनों चुनावों में अपनी केंद्र सरकार के साथ जोर लगाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब केंद्र सरकार बदला लेना चाहती है।"