हरियाणा की 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, जानें

हरियाणा की 4 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, जानें

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा में बची हुई चार सीटों पर का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने पांचवी लिस्ट में हरियाणा की बची हुई हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

इस लिस्ट में कुछ समय पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले रणजीत चौटाला को हिसार से भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले उद्योगपति नवीन जिंदल को भाजापा ने कुरुक्षेत्र के रण उतार दिया हैं। वहीं रोहतक लोसभा सीट पर भाजपा आलाकमान ने अरविंद शर्मा पर दोबारा विश्वास जताया है। इसके अलावा सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट कट गया है। यहा से भाजपा ने मोहन लाल बड़ोली को टिकट दिया है।