पंजाब सीएम भगवंत मान को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, जान को खतरे का अंदेशा

पंजाब सीएम भगवंत मान को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, जान को खतरे का अंदेशा

केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को “जेड-प्लस” श्रेणी का सुरक्षा कवच प्रदान किया है। भगवंत मान को “जेड-प्लस” सुरक्षा कवर देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर स्वीकृत किया गया था।

भगवंत मान को अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा वीआईपी सुरक्षा दी जाएगी। भावंत मान की पूरे देश में रक्षा की जाएगी।

एजेंसी पीटीआई के हवाले से आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ जल्द ही भगवंत मान को सुरक्षा मुहैया कराने का जिम्मा अपने हाथ में लेगी. इसके लिए कुल 55 सशस्त्र जवानों को रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की 'खतरे की धारणा विश्लेषण' रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने भगवंत मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवच की सिफारिश की थी।