शिमला से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, लोग पूछ रहे कब मिलेगी राहत

शिमला से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली,  लोग पूछ रहे कब मिलेगी राहत

उत्तर भारत में बहुत कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा है कि पहाड़ी क्षेत्रों से कम तापमान मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्व अनुमानों के आधार पर गुरुवार को रेड अलर्ट जारी किया। शीतलहर और कोहरे ने लोगों को खूब परेशान किया। कई जगह पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, में शीतलहर और सामान्य से कम तापमान से अभी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई सालों बाद कल सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली का तापमान धर्मशाला, देहरादून, मसूरी, नैनीताल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों से भी ज्यादा कम रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब और हरियाणा में अभी भी ठंडी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।