मसूरी-दून मुख्य मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन

मसूरी-दून मुख्य मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन
मसूरी-दून मुख्य मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे बढ़ती उमस से राहत मिली। वहीं, मसूरी-देहरादून मुख्य सडक़ मार्ग के गलोगी धार पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। लोकनिर्माण विभाग की टीम जेसीबी से मलबा हटाने में जुटी हुई है। बता दें कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम बना रहेगा। इस दौरान चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में हाईवे पर यातायात सुचारु है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की स्थिति अब भी गंभीर है। 54 सडक़ों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित है और इससे 100 गांव प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जल्द ही इन मार्गों से मलबा हटा दिया जाएगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में मध्यम वर्षा हो सकती है।