कल उत्तराखंड विधान सभा चुनावों का परिणाम,इन दो हॉट सीटों पर सबकी निगाहें

कल उत्तराखंड विधान सभा चुनावों का परिणाम,इन दो हॉट सीटों पर सबकी निगाहें

उत्तराखंड : पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की मतगणना का दिन अब नजदीक आ गया है। आज का दिन राजनेताओं को बहुत सब्र रखने वाला है, क्योंकि कल विधान सभा चुनावों का परिणाम आएगा। उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। दोनों पार्टियों के बड़े चेहरे पुष्कर सिंह धामी व हरीश रावत कुमाऊं के खटीमा व लालकुआं से लड़ रहे हैं। कुमाऊं की इन दो सीटें का परिणाम उत्तराखंडवासी ही नहीं बल्कि देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। 
ये दो सीटें इन दोनों नेताओं के राजनैतिक भविष्य भी तय करेंगी। भाजपा ने तीन सीएम बदलें हैं। सीएम धामी को कांग्रेस के सामने तो खुद को साबित ही करनी है उसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने की भी चुनौती है। वहीं कांग्रेस से हरदा पूर्व के दोनों चुनाव हार चुके हैं, उन्हें हर हाल में यह चुनाव जीतना होगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस व हाईकमान के सामने खुद को सीएम चेहरा व सबसे बड़ा नेता साबित करने की चुनौती है। इसके बाद शायद ही 10 जनपथ उन्हें इतनी प्राथमिकता दे। इन सब समीकरणों से यह दोनों हॉट सीटें सबकी निगाह में हैं। धामी और हरदा का सबकुछ दांव पर लगा है। अब सांस रोक कर लोग 10 मार्च की सुबह का इंतजार कर रहे हैं।