Weather Update: पंजाब में अगले दो दिन लू का अलर्ट, 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार
पंजाब में गर्मी तेज हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, हालांकि राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पंजाब में सबसे अधिक है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान (28 अप्रैल 2025)
अमृतसर – 40.9°C
पटियाला – 40.3°C
पठानकोट – 40.0°C
फरीदकोट – 41.0°C
गुरदासपुर – 40.0°C
बठिंडा (एयरपोर्ट) – 43.9°C