पंजाब में तापमान 43 डिग्री के करीब, तीन दिन का हीट अलर्ट
पंजाब में गर्मी ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक था।
आपको बता दें कि मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। तापमान लगातार बढ़ रहा है.
बठिंडा के अलावा फिरोजपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 38.8, लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ये सभी आंकड़े बुधवार शाम 5:30 बजे तक के हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 24 घंटे बाद कल से लू का असर भी दिखने लगेगा।