थराली: भाजपा विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में हुई भाजयुमो की बैठक

थराली: भाजपा विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में हुई भाजयुमो की बैठक
थराली: भाजपा विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में हुई भाजयुमो की बैठक

थराली (मोहन गिरी) थराली ब्लॉक सभागार में विधायक मुन्नीदेवी शाह की उपस्थिति में भाजपा के युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 2022 कई तैयारियों के साथ ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की शिकायतों ओर स्थानीय मुद्दों को भी सुना गया वहीं बीजेपी विधायक मुन्नीदेवी शाह ने कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव के लिए तैयार रहने और बूथ स्तर तक थराली विधानसभा में उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को पहुंचाने का मंत्र दिया। ताकि 2022 में बीजेपी फिर एक बार 70 विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सके। वहीं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में थराली विधानसभा में विकास के ढेरों कार्य हुए हैं वहीं युवाओं की मांग पर उन्होंने थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह से थराली अस्पताल में एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाउंड लगाने की मांग भी की जिस पर थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह ने एक माह के भीतर थराली में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे लगाने का आश्वासन दिया।