उत्तराखंड: महामंडलेश्वर नहीं बन पाएंगे ये भाजपा विधायक

उत्तराखंड: महामंडलेश्वर नहीं बन पाएंगे ये भाजपा विधायक
भाजपा विधायक सुरेश राठौर (File)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर (BJP MLA Suresh Rathour) के महाकुंभ (Mahakumbh 2021) में महामंडलेश्वर नहीं बन पाएंगे। दरअसल पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमहंत नरेंद्र गिरि (Sri Mahant Narendra Giri) ने मीडिया से कहा कि अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने के लिए संन्यास दीक्षा लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर ने संन्यास लेने में असमर्थता जता दी है। इसलिए उनको महामंडलेश्वर बनाए जाने के निर्णय को रद्द कर दिया गया है। 
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर को अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने का एलान किया था। तब पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमंहत रविंद्र पुरी ने कहा था कि अखाड़े में संन्यास और पदवी दो प्रक्रियाओं के तहत महामंडलेश्वर बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा था कि सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी। ये भी पढ़ें: भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में जाएंगे महाराज..? सुनिए क्या...
संतों ने किया विरोध
दरअसल हरिद्वार के कई संत बिना संन्यास के सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाए जाने के खिलाफ थे। इस वजह से संत समाज में चौतरफा विरोध के स्वर उठने लगे। बावजूद इसकेविधायक सुरेश राठौर ने कुंभनगरी में रविदास गंगा शोभायात्रा निकाली थी। राजसी रथ पर सपत्नी सवार भाजपा विधायक ने नगर भ्रमण करते हुए अनुयायियों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान भी किया था। संत समाज में बढ़ते विरोध को देखते पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी ने सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने के निर्णय का रद्द कर दिया। ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: बच्ची जन्मी तो पकड़ा गया मानसिक दिव्यांग युवती का गुनहगार
संतों का निर्णय सर्वोपरि : राठौर 
भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि, श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और श्रीमहंत रविंद्र पुरी का निर्णय उनको मान्य है। उन्होंने कहा कि वे रविदासाचार्य के तौर पर अध्यात्मिक जगत और देशभर के अपने अनुयायियों के साथ जुड़े हैं। इसलिए विशाल रूप में पट्टाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते थे। सुरेश राठौर ने कहा कि वे आजीवन पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से साथ रहेंगे। उन्होंने कहा उनके लिए महामंडलेश्वर के पद से अधिक अखाड़ा अधिक मायने रखता है।

ये भी पढ़ें:देहरादून: चेकअप के बहाने किशोरी के साथ शर्मनाक हरकत, डॉक्टर...

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: नाबालिग लड़की को गेस्ट हाउस में बुलाकर रेप,...

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: तीरथ कैबिनेट का फैसला, इन जिलों में 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल

ये भी पढ़ें:ब्रेकिंग: तीरथ कैबिनेट की बैठक, गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला स्थगित,