केंद्र सरकार ने संसद को बताया, देश में नही हुई भूख से किसी की मौत

केंद्र सरकार ने संसद को बताया, देश में नही हुई भूख से किसी की मौत

सरकार से सांसद मैं पूछे गए सवालों में क्या देश में भूख से किसी की मौत हुई है? क्या देश अभी भी भुखमरी से होने वाली मौतों की समस्या का सामना कर रहा है? 

लोकसभा में इस तारांकित प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "सर एक भी राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने भूख से मौत की कोई सूचना नही दी है।"

पीयूष गोयल की यह प्रतिक्रिया ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 के अनुसार विश्व के 121 देशों की सूची में भारत 107वें पायदान पर आने के कुछ ही महीनों बाद आई हैं, जिसमे बच्चों की बर्बरता की दर 19.3% है, जो विश्व मे सर्वाधिक है।

पिछले वर्ष 2022 में आई रिपोर्ट के अनुसार कहा गया था कि 2021 में भारत 101वें पायदान पर था, लेकिन वैश्विक स्तर पर भूख से मौत को ट्रैक करने वाले सूचकांक में और नीचे खिसक गया।

केन्द्र सरकार ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया था कि भूखे रहने वाले भारतीयों की संख्या 19 करोड़ से बढ़कर अब 35 करोड़ हो गई हैं।