अल्मोड़ा: भुवन जोशी मामले में लड़की ने किया बड़ा खुलासा: मीडिया रिपोर्ट में दावा

अल्मोड़ा: भुवन जोशी मामले में लड़की ने किया बड़ा खुलासा: मीडिया रिपोर्ट में दावा
अल्मोड़ा: भुवन जोशी मामले में लड़की ने किया बड़ा खुलासा

अल्मोड़ा: दन्या थाना क्षेत्र के आरासलपड़ गांव में 28 अप्रैल को हुए भीड़ द्वारा एक युवक पिटाई और उसके बाद हुई उसकी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। news18.com की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में लड़की ने मीडिया से कहा कि घटना वाले दिन उसने ही लड़के को बुलाया था। लड़की ने बताया कि उस लड़के के पास उसका (लड़की का) एक वीडियो था, जिसे वह डिलीट करवाने के लिए उसे बुलाई थी। पर लड़का इसके लिए राजी नहीं था, बल्कि उसने वहां लड़की के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। तब लड़की ने गांव वालों को बुला लिया था।देहरादून:बगैर हेल्मेट घूमते स्कूटी सवारों को रोका तो पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर

अब तक 11 गिरफ्तार
पीटने के आरोप में आरासलपड़ गांव के 11 लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इस केस में पुलिस ने 3 नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस अभी भी कई लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में लगी है।
युवक की मौत के लिए कौन जिम्मेदार?
युवक की मौत और गांव के लोगों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर युवक गंभीर था तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया। अगर ठीक था तो थाने में उसकी मौत कैसे हो गई। स्थानीय लोगों का संदेह है कि हिरासत में पुलिस ने युवकों की पिटाई की होगी।
क्या है मामला?
मामला बीती बुधवार शाम का है। आरोप है कि धौलादेवी ब्लाक के सुदूर आरासलपड़ गांव की दुकान पर 16 वर्षीय किशोरी कुछ सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पास ही खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को बुला लिया। इससे लड़की के परिजन व गांव वाले भड़क उठे। उन्होंने भुवन चंद्र जोशी (22) पुत्र उमेश चंद्र जोशी निवासी रूवाल गांव व कैलाश सिंह पुत्र शेर सिंह डसीली गांव (दोनों दन्यां क्षेत्र) को घेर दबोच लिया। तीसरा आरोपित ललित सिंह पुत्र प्रताप सिंह डसीली गांव मौका देख भाग गया। इधर गुस्साई भीड़ भुवन व कैलाश पर टूट पड़ी। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। इसी दौरान दन्यां थाने को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में एसआइ इंदर सिंह मयटीम गांव पहुंचे। भीड़ के चंगुल से बचा पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपित हिरासत में ले लिए। वहीं मौके से फरार ललित सिंह को भी पकड़ लिया गया।उत्तराखंड: सीेएम तीरथ की मंत्रियों के साथ बैठक, लॉकडाउन पर बड़ा निर्णय ले सकती है सरकार

पुलिस ने तीनों आरोपितों का सीएचसी धौलादेवी में मेडिकल कराया। उन्हें हिरासत में रखा गया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों की पिटाई से बेदम हुए भुवन जोशी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उसे पुलिस कर्मी सीएचसी ले गए। जहां मध्याह्न करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

अल्मोड़ा: भुवन जोशी हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच गिरफ्तार