दुष्कर्म केआरोप सही पाए गए तो विधायक होंगे गिरफ्तार: डीआईजी अरुण मोहन जोशी

दुष्कर्म केआरोप सही पाए गए तो विधायक होंगे गिरफ्तार: डीआईजी अरुण मोहन जोशी
दुष्कर्म केआरोप सही पाए गए तो विधायक होंगे गिरफ्तार: डीआईजी अरुण मोहन जोशी

देहरादून: द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर लगे यौन शोषण के आरोपों और महिला के खिलाफ मुकदमे की जांच के लिए अब जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। दोनों मामलों की जांच अब सीओ सदर अनुज कुमार करेंगे। वहीं डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल, विधायक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन, विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। पुलिस के इस रवैये पर अब सवाल उठने लगे हैं वहीं विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। 
डीएनए टेस्ट को तैयार एमएलए
वहीं बुधवार देर शाम विधायक महेश नेगी सीओ सदर अनुज कुमार के ऑफिस पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया।मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि वह डीएनए टेस्ट करवाने को तैयार हैं। बता दें कि पीड़िता की यही मुख्य मांग है। उसका कहना है कि वह इसी वजह से पुलिस के सामने नहीं आई थी क्योंकि उसकी विधायक से बात चल रही थी कि वह उसकी बेटी को अपना नाम दें।