केरल में ग्लाइडर हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा, नम आंखों से दी गई विदाई

केरल में ग्लाइडर हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा, नम आंखों से दी गई विदाई
केरल में ग्लाइडर हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा, नम आंखों से दी गई विदाई

देहरादून:  केरल के कोच्चि में रविवार को ग्लाइडर हादसे में  नेवी के दो कर्मी शहीद हो गए। इनकी पहचान उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और बिहार के पेटी अधिकारी सुनील कुमार (29) के रूप में की गई। शहीद लेफ्टिनेंट राजीव झा का शव मंगलवार को देहरादून में उनके झाझरा सैनिक कॉलोनी स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। यहां सैन्य सम्मान के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका शव जैसे ही घर पहुंचा तो घर में कोहराम में मच गया।  किसी तरह से लोगों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले ले. राजीव झा का पूरा परिवार देहरादून के झाझरा में रहता है। वे दो भाई और एक बहन थे। राजीव सबसे बड़े थे। छोटा भाई तरुण मल्टीनेशनल कंपनी में है। राजीव 1999 में नेवी में बतौर अधिकारी भर्ती हुए थे। उनकी दो बेटियां एक छह साल और एक ढाई साल की है। पिता हरिनारायण झा देहरादून में ही नौकरी करते थे।
प्रशिक्षण के दौरान हो गया था ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त
बता दें, रविवार को केरल के कोच्चि में आईएनएस गरुड़ से नियमित प्रशिक्षण के दौरान एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी।