उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुने गए ये 10 शिक्षक

उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुने गए ये 10 शिक्षक
उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुने गए ये 10 शिक्षक

देहरादून: राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए इस साल 19 शिक्षकों को शैलेष मटियानी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। खास बात ये है इस बार कुमाऊं के 10 शिक्षक इस पुरस्कार के हकदार बने हैं।शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शैलेष मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित राज्य भर के शिक्षकों की सूची जारी की है। इन शिक्षकों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के तौर पर मिलेगा। साथ ही दो साल का सेवा विस्तार भी दिया जाता है। पुरस्कार के लिए इस साल प्राथमिक शिक्षा से आठ व मध्यमिक शिक्षा से 11 शिक्षक चुने गए हैं। इससे पूर्व 2019 में 72 शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला था। जिसमे वर्ष 2015 के 27, 2016 के 21, 2017 के 24 शिक्षक शामिल रहे थे।
कौन हैं शैलेश मटियानी
शैलेष मटियानी आधुनिक हिन्दी साहित्य-जगत में नयी कहानी आन्दोलन के दौर के कहानीकार एवं प्रसिद्ध गद्यकार थे। उनकी ‘बोरीवली से बोरीबंदर’ तथा ‘मुठभेड़’ जैसे उपन्यास, चील, अर्धांगिनी जैसी कहानियों के साथ ही अनेक निबंध तथा प्रेरणादायक संस्मरण काफी प्रसिद्ध हैं। उनके हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पण के लिए उत्तराखंड में हर साल उनकी स्मृति में शिक्षकों को शैलेष मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाता है।
कुमाऊं के इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार
प्राथमिक शिक्षा
पिथौरागढ़ - रुबीना खान
बागेश्वर - निर्मला आर्य
नैनीताल - संतोष कुमार जोशी
अल्मोड़ा - दीपा आर्य
उधमसिंह नगर - किरण शर्मा
माध्यमिक शिक्षा
पिथौरागढ़ - बहादुर सिंह कुंवर
चंपावत - सुरेश राम
नैनीताल - शंभु दयाल साह
अल्मोड़ा - गीता रानी
उधमसिंह नगर - नरेंद्र पाल सिंह