12वीं के नतीजों में पंजाब के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा : हरजोत बैंस

12वीं के नतीजों में पंजाब के सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा : हरजोत बैंस

स्कूली शिक्षा के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। इसी का नतीजा है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने कल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में एक बेंचमार्क स्थापित किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल ग्रुपों में अग्रणी पदों पर कब्जा जमाया है।

 बैंस ने कहा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय राज्य के सरकारी विद्यालयों के कर्मठ कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर माह में मिशन हंड्रेड परसेंट अभियान के तहत प्रत्येक छात्र के सीखने के स्तर की जानकारी प्राप्त कर छात्रों के लिए कड़ी मेहनत की।

उन्होंने कहा कि कॉमर्स ग्रुप में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारस राम नगर बठिंडा की छात्रा सिमरनजीत कौर अशोक कुमार की पुत्री व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुक्तसर साहिब की छात्रा खुशी गर्ग पुत्री हरि ओम गर्ग दोनों टॉपर हैं। दोनों ने 494/500 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। 

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समराला (लुधियाना) की छात्रा परमजीत सिंह संधार की पुत्री शुभकर्मनजोत कौर संधर ने 493/500 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत मान सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि अच्छे परिणाम लाने के लिए ''मिशन सौ फीसदी'' अभियान पूरी तरह सफल रहा। 

बैंस ने कहा कि हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित पांचवीं और आठवीं कक्षा के नतीजों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल और शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तरीय बनाने के प्रति मान सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनका विभाग भविष्य में भी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।