पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पोती भी लड़ने जा रही हैं पंचायत चुनाव

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पोती भी लड़ने जा रही हैं पंचायत चुनाव
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पोती भी लड़ने जा रही हैं पंचायत चुनाव

एटा:पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पोती इस पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। हालांकि उनके निर्विरोध नामांकन में रोड़ा लग गया है। अतरौली क्षेत्र के वार्ड-6 से निर्विरोध नामांकन पर सभी की सहमति के लिए बुलाई गई बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने आपत्ति दर्ज करा दी है। वह अपनी पत्नी को इस वार्ड से चुनाव लड़ाएंगे। एटा सांसद और कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर निशाना साधते हुए उनकी बड़ी पुत्री पूर्णिमा सिंह को वार्ड नंबर-छह से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। यह सीट बीसी महिला के लिए आरक्षित है। जीत का रास्ता साफ करने के लिए अतरौली के श्याम सरोवर स्थित मंगल कलश मैरिज होम में बैठक का आयोजन किया गया। मकसद था कि वार्ड से पूर्णिमा का निर्विरोध नामांकन हो जाए अन्य कोई नामांकन न करे। वार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम के लोग बैठक में मौजूद रहे। भाजपाइयों ने अपनी ओर से पूर्णिमा सिंह को जिला पंचायत सदस्य के लिए लड़ाने के लिए अपनी मंजूर दे दी लेकिन एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री ने इस पर आपत्ति दर्ज करा दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, जिला पंचायत पूर्व सदस्य नवाब सिंह एडवोकेट आदि मौजूद थे।